Delhi Chanakyapuri Accident: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में रविवार (10 अगस्त) सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार थार चालक ने दो लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर दूर तालकटोरा स्टेडियम के सामने हुआ। इस हादसे के बाद घंटों तक लाश सड़क पर पड़ी रही।
मिली जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की थार कार ने मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग पर 11 मूर्ति के पास थार ने दो लोगों को कुचल दिया। कार का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थार कार का एक अगला पहिया टूट गया था। इससे कार की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चालक नशे में था ? क्या यह एक महज हादसा था या सुनियोजित हत्या?
दिल्ली पुलिस ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम के पास एक थार ने दो लोगों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों और घायलों के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, थार चालक पुलिस की हिरासत में है और थार को भी ज़ब्त कर लिया गया है। थार कार से शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज