Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग का जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान इमारत के पास पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई घायल या मौत नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल अधिकारियों को सूचित किया गया। दमकल विभाग के मुताबिक, गुरुवार तड़के दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी
मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। गनीमत रही कि जिस जगह यह आग लगी, उसके पास ही एक शादी समारोह चल रहा था। आग के वहां पहुंचने से पहले ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में कोई घायल या मौत नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के पीरागढ़ी के डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना मिलने के बाद 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल