Seelampur Murder : राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान राजवीर के बेटे कुणाल (Kunal Murder) के रूप में हुई है। उधर कुणाल की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सीलमपुर में रोड जाम कर दिया है।
लोग घर पलायन के बैनर लगाकर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस वारदात (Kunal Murder) के बाद इलाके में काफी तनाव है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस हत्या के पीछे एक लड़की का नाम सामने आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि लेडी डॉन जिकरा ( Lady Don Zikra) ने उनके बेटे की हत्या की है। वह कोई साधारण लड़की नहीं बल्कि गुंडागर्दी में माहिर है, जिसके नाम से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि वह हमेशा गैंग बनाकर घूमती रहती है। कुणाल की मां का आरोप है कि उसके बेटे को घेरकर मारा गया। वह घर से दूध और समोसे लेने निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक की मां ने रोते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
17 वर्षीय कुणाल की हत्या के पीछे इलाके की दबंग लेडी जिकरा ( Zikra ) का नाम सामने आ रहा है। वह कोई साधारण लड़की नहीं बल्कि गुंडागर्दी में माहिर है। जिकरा अपने पूरे गैंग के साथ घूमती है। उसके हाथ में हमेशा पिस्टल रहती है। मृतक कुणाल के परिजनों का आरोप है कि लड़की गुंडों के गिरोह के साथ घूमती है। इन लोगों ने कुणाल को घेरकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिकरा पहले भी धमकी दे चुकी है। अब वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ साल पहले जिकरा ( Lady Don Zikra) के भाई पर हमला हुआ था, उस समय कुणाल और उसके परिचितों पर हमला करने का आरोप लगा था। हालांकि, जिकरा का भाई हमले में बच गया था और उस पर 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसे उसी का बदला बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि 17 साल के कुणाल पर दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था। कुणाल सीलमपुर के जे-ब्लॉक का रहने वाला है। इसके बाद कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई हैं। वरिष्ठ अधिकारी जांच पर नजर रख रहे हैं। हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई