Delhi Schools Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई नामी और बड़े स्कूलों को आए दिन ये धमकियां मिल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली के 6 स्कूलों को धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।
जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर-5 के नामी स्कूलों का नाम हैं। बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, दिल्ली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्कूलों में गहन तलाशी की। हालांकि, अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में लगी हुई है। वहीं स्कूलों को मिल रही धमकियों को से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ दहशत बनी हुई है।
ये पहली पहली बार नहीं जब स्कूलों को धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। बुधवार 20 अगस्त को भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उन्हें सुबह लगभग 7:40 और 7:42 बजे दो स्कूलों में बम की धमकी की सूचना मिली। ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं। जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उनमें मालवीय नगर स्थित एसकेवी स्कूल और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। धमकी का कॉल आने के बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराना पड़ा। उस मामले में भी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्तों ने गहन तलाशी ली। लेकिन बम की धमकी वाली कॉल महज एक अफवाह निकली।
दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकियों के बाद, आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम की धमकी मिली है। यह आम बात हो गई है, लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस और सभी जांच एजेंसियां नहीं जाग रही हैं। इन धमकियों ने बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता जी को जरा भी परवाह नहीं है।"
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव