Delhi Road Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में धौला कुआं के पिलर संख्या 57 से राजा गार्डन की ओर जाते समय एक तेज रफ़्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि नवजोत सिंह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
दुर्घटनास्थल के आस-पास कई अस्पताल थे, लेकिन नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया। वहा पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनके बेटे नवनूर सिंह ने बताया, "मां और पिताजी सुबह बाइक से बंगला साहिब के लिए निकले थे। घर लौटते समय उनका एक बीएमडब्ल्यू कार से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें पिताजी की मौत हो गई। माँ की हालत गंभीर है।"
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल पर मौजूद कार को जब्त कर लिया, लेकिन दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि टक्कर मारने वाली बीएमडब्ल्यू कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह