Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को धूल भरी आंधी के बाद वायु गुणवत्ता (AQI) खराब हो गई है। दिल्ली की सड़कों पर उड़ती धूल और आसमान में फैली धूल की धुंध के कारण लोगों को न सिर्फ आंखों में जलन हो रही है बल्कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 305 अंक दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण का असर दृश्यता पर भी पड़ रहा है। कई इलाकों में धुंध की चादर दिख रही है। बढ़ते प्रदूषण का असर दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि शुक्रवार को भी दिन में दिल्ली में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में धूल की चादर छाई हुई है। बढ़ते प्रदूषण का असर दृश्यता और वायु गुणवत्ता पर भी दिख रहा है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में 21 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली-NCR के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में AQI 300 के आस-पास बना हुआ है। दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा 419 और वजीरपुर में 422 AQI दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी के 21 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच रहा।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में आई धूल भरी आंधी के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में अचानक और चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। इसी के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल