Delhi Police ASI suicide: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ललित सिरोही ने आत्महत्या कर ली है। वह मयूर विहार फेज 3 के जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह ललित सिरोही की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने अपने पति को खून से लथपथ पाया। उनके शव के पास एक सरकारी पिस्टल पड़ी थी। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की फोरेंसिक टीम वहां पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही पुलिस टीम घटनास्थल पर अन्य चीजों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि वहां कोई सुसाइड नोट है या नहीं। मृतक ललित सिरोही के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि ललित सिरोही पिछले 2-3 सालों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह