Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने के बावजूद उमस भरी गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिली है। हालांकि रविवार रात से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में बारिश के बाद हुए जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने पिछले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली के साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद-नोएडा जैसे शहरों में रविवार रात से ही बारिश शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह तक जारी है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। आईएसबीटी कश्मीरी गेट इलाके में जाम लग गया। कुछ जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम पारा 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। आने वाले समय में दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अगले 2 दिनों में दिल्ली में आंधी-तूफान भी आ सकता है।
उधर सोमवार को हुई बारिश का असर हवाई उड़ानों पर पड़ा है। खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों पर रोक लगा दी हैं। बारिश को लेकर इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा-दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कुछ उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। कृपया आश्वस्त रहें, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मिलकर हमारी टीमें काम कर रही हैं और जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी, हम आपको आगे की उपलब्ध कराते रहेंगे।"
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह