Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन का तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि लोग घरों से बाहर निकलने में अब बच रहे हैं। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई अभी संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन यानी 9 और 10 जून के लिए "लू" और "धूल भरी हवाओं" का येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि दिन में तेज धूप और गर्म हवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर। विशेषज्ञों का कहना है कि लू शरीर पर गंभीर असर डाल सकती है। लू लगने, थकान, सिरदर्द और यहां तक कि हीट स्ट्रोक की भी आशंका है। ऐसे में नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे ज्यादा देर तक खुले आसमान के नीचे रहने से बचें और छायादार जगहों पर रहें। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
IMD की माने तो 11 जून से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा, जब आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और तापमान मामूली गिरावट के साथ 43 डिग्री पर रहने की संभावना है। हालांकि, बढ़ी हुई नमी के कारण गर्मी की तीव्रता कम नहीं होगी। 12 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन "गर्म और उमस" वाला मौसम तो रहेगा, लेकिन "गरज के साथ बारिश" की भी हो सकती है। अगले दो दिन यानी 13 और 14 जून को आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावनाएं है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 15 जून तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं और तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
एनसीआर क्षेत्र के लिए आने वाले दिनों में मौसम का यह बदला मिजाज जहां एक ओर गर्मी से राहत के संकेत दे रहा है, वहीं अभी भी कुछ दिनों तक लू और धूल भरी हवाओं के बीच सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि अगले तीन दिनों में बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी जो फिलहाल 45 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार