Delhi-NCR Weather: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके चलते कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली-NCR के लोग भी झमाझम बारिश (Rain) के लिए तैयार हो जाए। दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मानसून ( Delhi NCR Monsoon ) की एंट्री होने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 25 जून से 1 जुलाई तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है।
हालांकि मौसम विभाग (IMD) की ओर से फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे सामान्य जनजीवन पर गंभीर असर पड़ने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में 25 जून को बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।
26 जून को सुबह के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें भारी बारिश (Heavy Rains), बिजली चमकने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन मौसम आमतौर पर बादल छाए रहे और मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 से 30 जून तक लगातार बारिश की संभावना है। 27 और 29 जून को फिर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि 28 और 30 जून को बादल छाए रहने के बीच मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान अधिकतम 33-34 डिग्री और न्यूनतम 26-27 डिग्री के बीच रहेगा।
इसके बाद 1 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 85 फीसदी तक नमी रहेगी। हालांकि मौसम का मिजाज खुशनुमा रहेगा। हालांकि हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से उमस काफी अधिक रहेगी, जिससे लोग परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। पर उमस से निजात मिलने में समय लगेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल