Weather Update: इन दिनों पूरा उत्तर भारत नौतपा (Nautapa) से तप रहा है। ये साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। हालांकि इस साल पिछले कुछ सालों जैसी गर्मी नहीं पड़ी। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिससे दिल्लीवासियों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी। IMD की माने तो अगले तीन दिनों में दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश (heavy rain) होगी।
दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 29- 30 मई को 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाओं के चलने के साथ ही भारी बारिश व बिजली गिरने संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि 31 मई को 'मध्यम बारिश' की संभावना जताई है, लेकिन बिजली गिरने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी अभी भी बनी हुई है।
इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा । 1 जून को "आंधी-तूफान के साथ बारिश" की संभावना है, लेकिन इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 2 जून से मौसम में काफी सुधार होगा, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा 3 जून को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, लेकिन कोई विशेष चेतावनी नहीं है। इस तरह 4 जून को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा, केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अगले दो दिनों तक विशेष रूप से बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। इन दोनों दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की तलाश करें। खेतों में काम करने वाले किसान, खुले में यात्रा करने वाले लोग और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव