Delhi NCR Monsoon: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके चलते कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-NCR में मानसून के आने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि पहले मौसम विभाग ने शनिवार या रविवार तक मानसून आने संभावना जताई थी, लेकिन फिलहाल यह दिल्ली एनसीआर के लोगों को इंतजार करवा रहा है। ऐसे में गर्मी और उमस लगातार बढ़ती जा रही है।
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और इससे सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौसम विभाग (IMD) ने "येलो अलर्ट" जारी कर दिया है। IMD ने दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। एक तरफ जहां मौसम सुहाना रहेगा, वहीं दूसरी तरफ लोगों को तेज हवाओं और बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून से 29 जून तक पूरे हफ्ते मौसम सुहाना बना रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ ही लगातार बारिश और आंधी की संभावना है। खास बात यह है कि मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार यानी 23 जून को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले में न जाने और पुराने पेड़ों और ढीले होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। लोगों को बस थोड़ा और इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटों के दौरान या उसके बाद यह घोषणा की जा सकती है कि दिल्ली एनसीआर में मानसून आने वाला है या आ चुका है। हालांकि मानसून के आगमन की सभी स्थितियां पहले से ही बन चुकी हैं। शनिवार या रविवार तक मानसून आ जाना चाहिए था, लेकिन इन सबके बावजूद अगर थोड़ी देरी होती है तो फिलहाल यह कहा जा सकता है कि अब और देरी नहीं होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई