नई दिल्ली: दिल्ली के होलंबी खुर्द की मेट्रो विहार कॉलोनी में एक दुखद हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा एक लंबे समय से बंद पड़े पब्लिक टॉयलेट के जर्जर ढांचे और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
यह दुखद घटना होलंबी खुर्द की मेट्रो विहार कॉलोनी में हुई, जहां 7 साल की तान्या पर एक पब्लिक टॉयलेट के सेफ्टी टैंक पर बने गैस पास करने वाला पिलर अचानक गिर गया। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। मृतक तान्या तीसरी कक्षा की छात्रा थी। उसके परिवार के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वह कॉलोनी में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस पब्लिक टॉयलेट के पास यह हादसा हुआ, वह लंबे समय से बंद था और उसके रखरखाव या मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं थी। निवासियों का दावा है कि जर्जर ढांचे और खुले सीवर के गड्ढे के बारे में संबंधित विभाग और प्रशासन से कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद प्रशासन और MCD के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते रखरखाव और सुरक्षा उपाय किए जाते तो एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
इससे पहले, शुक्रवार को लोधी रोड स्थित दयानंद श्मशान घाट में सीवर लाइन के लिए खुदाई के दौरान एक दीवार गिर गई, जिससे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि घटना के समय निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई और तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लगभग 20 मिनट में मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बचाया।
ये भी पढ़ेंः-महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन...
अन्य प्रमुख खबरें
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06