Delhi MCD By-Elections: भाजपा ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने 12 उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड संख्या 35-मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा और द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है।
दिचाऊं कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चंद्रकांता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्राजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और विनोद नगर से सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद के रूप में करती थीं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई। द्वारका-बी वार्ड की सीट भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
दिल्ली के 12 वार्डों में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी और 10 नवंबर तक चलेगी। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी, और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इसी के साथ ही दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सभी 12 वार्डों में तुरंत प्रभाव से मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू कर दिया है, और दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम, 2007 भी लागू होगा। उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 8 लाख रुपये तक का खर्च।
दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। शालीमार बाग-B वार्ड से पहले दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काउंसलर थीं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी तरह, द्वारका-B वार्ड की सीट BJP काउंसलर कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह