Delhi MCD By-Elections: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के आने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने कुल 12 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। यह लिस्ट AAP की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जारी की।
लिस्ट के मुताबिक, संगम विहार A से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता, साउथपुरी वार्ड से राम स्वरूप कनौजिया, विनोद नगर से गीता रावत, शालीमार बाग B से बबीता अहलावत, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा और अशोक विहार से सीमा विकास गोयल को नॉमिनेट किया गया है। चांदनी महल से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी, द्वारका B से राजबाला सहरावत, मुंडका से अनिल लाकड़ा, दिचाऊ कलां से नीतू केशव चौहान और नारायणा से राजन अरोड़ा को नॉमिनेट किया गया है।
दिल्ली के 12 वार्डों में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी और 10 नवंबर तक चलेगी। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी, और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इसी के साथ ही दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सभी 12 वार्डों में तुरंत प्रभाव से मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू कर दिया है, और दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम, 2007 भी लागू होगा। उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 8 लाख रुपये तक का खर्च।
दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। शालीमार बाग-B वार्ड से पहले दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काउंसलर थीं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी तरह, द्वारका-B वार्ड की सीट BJP काउंसलर कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल