Mahipalpur Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद लोग पहले से ही दहशत में हैं। इस बीच, गुरुवार सुबह महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी आसपास के लोगों और राहगीरों दहशत फैल गई। उधर धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लंबी जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद बताया कि यह कोई विस्फोट नहीं, बल्कि बस का टायर फटने की वजह से हुआ था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट डीटीसी बस का टायर फटने से हुआ। दिल्ली पुलिस को घटनास्थल पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फ़िलहाल, तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास गुरुवार सुबह करीब 9:18 बजे विस्फोट की आवाज सुनी गई। वहीं सूचना पर दिल्ली पुलिस और दमकल की टीमें पहुंची और जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, जब कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया गया, तो उसने बताया कि गुरुग्राम जाते समय उसने एक तेज आवाज सुनी। हालांकि, एक गार्ड ने कहा कि यह आवाज धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस के पिछले टायर फटने से हुई थी।
उल्लेखनीय है कि महिपालपुर विस्फोट की खबर ऐसे समय में आई है जब दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां एक कार बम विस्फोट की जांच कर रही हैं। लाल किले के पास सोमवार को हुए कार बम विस्फोट के बाद दिल्ली में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 10 नवंबर को हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
जांच में पता चला है कि विस्फोट के समय कार चला रहा आतंकवादी डॉ. उमर उन नबी था। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी विस्फोट से पहले एक मस्जिद भी गया था। विस्फोट वाले दिन 10 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज में उमर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास टहलता हुआ दिखाई दे रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह