Health News: दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने लोगों की सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में एक व्यापक छापेमारी और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया। यह विशेष अभियान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी में बिक रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और नकली व घटिया दवाओं पर सख्त कार्रवाई करना रहा।
ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीमों ने महरौली क्षेत्र में कुल 37 रिटेल और होलसेल दवा फर्मों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान दवा भंडारण, लाइसेंस, रिकॉर्ड संधारण और बिक्री से जुड़े नियमों की जांच की गई। निरीक्षण के बाद 26 फर्में ड्रग्स रूल्स का उल्लंघन करती पाई गईं।
निरीक्षण में दोषी पाई गई 26 दवा फर्मों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और संबंधित नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की दवाओं के कुल 265 सैंपल एकत्र किए गए। इन सैंपलों को परीक्षण और विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि उनकी गुणवत्ता और निर्धारित रेगुलेटरी मानकों के अनुरूपता की जांच की जा सके। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीति नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक वे स्वास्थ्य मंत्री हैं, राजधानी में किसी को भी नकली दवाएं बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इस तरह के विशेष एनफोर्समेंट ड्राइव भविष्य में भी लगातार चलाती रहेगी। इसका मकसद ड्रग कानूनों का सख्ती से पालन कराना और स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का भरोसा मजबूत करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल