Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि हादसे के वक्त इमारत खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा रहा है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया था। हादसे के बाद, पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली दमकल सेवा के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली दमकल सेवा की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है। कई गाड़ियां इमारत के मलबे में दबी हुई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में लगी हुई हैं। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की जर्जर हालत इसके गिरने का मुख्य कारण हो सकती है। प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।
एक स्थानीय युवक ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले इमारत खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन इन लोगों ने एक न सुनी। मंगलवार रात करीब 2.52 बजे पर मैंने देखा कि इमारत हिल रही है। इसके बाद मैंने शोर मचाया और सबको बताया कि इमारत गिरने वाली है। इसके बाद मैं खुद जाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा हो गया। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इमारत की हालत को लेकर लगातार शिकायतें दी जा रही थी।
राजधानी दिल्ली में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले दिल्ली के यमुना विहार इलाके में सोमवार रात पिज्जा हट के एक आउटलेट में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा को रात में घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जांच के अनुसार, विस्फोट पिज्जा हट के भूतल पर स्थित एसी कंप्रेसर में हुआ। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई