Delhi Fire : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के द्वारका सेक्टर-13 में एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बिल्डिंग में अपने आगोस में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि आनन-फानन में कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस हादसे में एक परिवार के बेटा-बेटी समेत पिता की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शपथ सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास मंगलवार एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लगी थी। आग भीषण थी कि कुछ ही देर में बिल्डिंग की 8वीं और 9वीं मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां भेजी गई हैं। अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
उधर खुद को आग की लपटों से घिरा देख सातवीं मंजिल पर रहने वाला परिवार घबरा गया और खुद को बचाने के लिए पिता अपने दो बच्चों के साथ बालकनी कूद गया। जिसके बाद उन्हों अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों में यश यादव (35) उनके दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों 10 साल ) । जबकि यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और सुरक्षित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस कारणों का जांच कर ही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल