श्रीगंगानगर। मौसम में आए बदलाव के साथ ही अब जिले में बुखार रोगियों की संख्या कम होने लगी है, वहीं आने वाले दिनों में डेंगू भी पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन सर्वे एवं एंटी लार्वल गतिविधियां की जा रही है। सोमवार को विभाग ने पुलिस लाइन एवं जिला केंद्रीय कारागृह में एंटी लार्वल गतिविधियां करवाई।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि विभाग की फॉगिंग टीम ने सोमवार को पॉजिटिव केस वाले एरिया के साथ ही कई अन्य एरिया में एंटी लार्वल गतिविधियां की। इस बीच सोमवार 72 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें सात मरीज पॉजिटिव पाए गए। सात में से एक- एक रायसिंहनगर, पदमपुर व सादुलशहर सहित चार गंगानगर में मरीज मिले।उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर 83 टीमों ने 2160 घरों का सर्वे किया, जहां महज 24 घरों में लार्वा पाया गया। यानी अब लार्वा पाए जाने की संख्या काफी कम हो गई है जो राहत की बात है। इन टीमों ने 7795 कंटेनरों (कूलर, फ्रिज ट्रे, टंकी आदि) की जांच की, जिनमें 29 में लार्वा पाया गया। वहीं विभाग की टीमों ने 217 पानी के पात्रों को खाली करवाया। इसके साथ ही 945 स्थलों पर टेमिफोस दवा डाली गई।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि आने वाले दिनों में डेंगू रोग सामान्य हो जाएगा, लेकिन यदि आप मरीज से मिलने जा रहे हैं, या आपके परिवार में है और मच्छर काट लेता है तो डेंगू होने की संभावना रहेगी। इसलिए पूरी सावधानी बरतें और एहतियात बरतें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें, खुद को सुरक्षित रखें एवं साफ पानी का जमाव न होने दें।
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि जिले में जनवरी 2025 से सोमवार तक 254 डेंगू मरीज मिले हैं, जबकि इस अवधि में विगत वर्ष 408 डेंगू मरीज थे। वहीं मलेरिया के सात मरीज इस अवधि में आए हैं जबकि विगत वर्ष 41 मरीज थे। सोमवार को सात नए मरीज सामने आए। ऐसे में आमजन को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, जागरूक बनें और आवश्यक होने पर कंट्रोल रूम नंबर 0154-2445071 पर सूचना दें
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल