लखनऊ: परिवहन विभाग ने यूपी के पांच शोरूम डीलरों का ट्रेड सर्टिफिकेट एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। ये वाहन डीलर 15 जून तक नई गाड़ियां नहीं बेंच सकेंगे। समय पर वाहनों की डिलीवरी न देने वाले प्रदेश के 50 डिफॉल्टर डीलरों को भी परिवहन विभाग ने चिन्हित किया है। ये डीलर वाहन की डिलीवरी करते समय गाड़ी मालिक को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ब्रजेश नारायण सिंह ने मैनपुरी, औरैया, हरदोई जनपद के पांच डीलरों पर कड़ी कार्रवाई की है।
इसके अलावा 50 डिफॉल्टर डीलरों से जवाब-तलब किया है। परिवहन विभाग को शिकायत मिल रही थी कि डीलर सात दिनों के भीतर वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं। बगैर आरसी के वाहन स्वामी को गाड़ी उपलब्ध करा रहे हैं। यह परिवहन विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन है। नियमों के तहत सात दिनों के भीतर वाहन की डिलीवरी करते समय ही वाहन स्वामी को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना होता है। हालांकि डीलर इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।
नियमों की अनदेखी को लेकर परिवहन विभाग ने ऐसे डीलरों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने राज्य के सभी डीलरों को कड़ा निर्देश दिया है कि वह परिवहन विभाग के नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन स्वामियों को समय से पंजीयन पुस्तिका और वाहन की डिलीवरी न देने वाले 51 डिफॉल्टर डीलरों को बीते माह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी जिन डीलरों ने पंजीयन की पेंडेंसी नहीं दूर की, ऐसे 5 डीलरों का लापरवाही बरतने पर ट्रेड सर्टिफिकेट एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव