झांसीः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सिर्फ सरकारी दस्तावेजों में ही सफल होता दिखाई दे रहा है। हकीकत में बेटियों की हालत देश में जस की तस ही है। झांसी में रिश्तों का खून कर एक बाप ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की। परिवार में ही बेटी सुरक्षित नहीं इसका ताजा उदाहरण तब मिला जब एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप जड़ दिया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई को करने की बात कह रही है।
थाना रक्सा के ग्राम डेली हाल में किराये के मकान मे रहने वाले बलवंत प्रजापति ट्रक चालक हैं। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। कुछ सालो से झांसी में किराये का मकान लेकर रहने लगे थे। उसकी पत्नी चार महीने पहले ही अपने दोनों बच्चों को छोडकर भाग गयी थी। परिवार की घर और बाहर की पूरी जिम्मेदारी बलवंत प्रजापति पर ही आ गयी थी। बलवंत के एक बेटी रागिनी (बदला हुआ नाम) 18 साल की है।
इसके अलावा एक पुत्र 5 वर्ष का है। रागिनी का आरोप है कि बलवंत ने पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रागिनी अपनी डाक्टरी जांच के लिए भी फरियाद कर रही है। इसकी सूचना सबसे पहले पीआरवी 0365 दी थी। पीआरवी 0365 को सूचना देने वाला कोई युवक था, जो सामने नही आया लेकिन पीआरवी को डायरेक्शन दे रहा था। जब पीआरवी ग्राम डेली पहुंच गयी तो युवक को फोन कर पूछा गया कि वह कहां है। तो युवक ने बताया कि आपकी काली गाड़ी है, मैने देख लिया है। सीधे आ जाओ। फिलहाल पीआरवी ने उक्त प्रकरण को रक्सा थाना को सौप दिया है।
रक्सा पुलिस ने पिता को मौके से पकड लिया है। पिता बलवंत से पूछताछ की जा रही है। पास में ही रहने वाली युवती की बुआ भी थाना रक्सा में पहुंच चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता ने पुलिस को पूछताछ मंे बताया है कि बेटी किसी युवक से बात करती है। जिससे बात करने से वह रोकते थे। अभी बेटी की शादी के लिये लड़के वाले भी देखने के लिये आये थे। इसी बात से नाराज होकर बेटी ने यह आरोप लगा दिया है। फिलहाल बेटी ने साफ कहां है कि मेरे बाप ने मुझसे दुष्कर्म किया है और मेरी डाक्टरी की जाये। रक्सा पुलिस जांच पडताल में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार