रामपुर: रामपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमान आलोक यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सिमा शर्मा ने थाना गंज में साइबर सेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
साइबर सेल का उद्देश्य रामपुर जिले में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकना और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करना है। इसके माध्यम से नागरिक अब ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर ठगी जैसी घटनाओं के मामलों में अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करवा सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री आलोक यादव ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो वे तुरंत 1930 नंबर डायल करें या नजदीकी थाने या साइबर सेल से संपर्क करें। इससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
साइबर सेल का उद्घाटन रामपुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, क्योंकि यह तकनीकी युग में बढ़ते हुए साइबर अपराधों का सामना करने के लिए पुलिस की पहल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह