बांदाः जनपद के बबेरू रेंज अन्तर्गत ओरन स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। बच्चों और मवेशियों के तालाब के पास जाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं ग्रामीण लगातार वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मगरमच्छ के भय की वजह से लोगों में अशान्ति का माहौल था। भय बना रहता था कि आखिर कब कहां मगरमच्छ हमला कर दे। हालाँकि शनिवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर मगरमच्छ को सकुशल पकड़ लिया। प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी, बबेरू सहित उनकी फील्ड स्टाफ टीम को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। टीम ने आज यानी 22 नवंबर को तालाब के चारों ओर घेराबंदी करते हुए रणनीति के तहत अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक़्क़त व कई घंटों की मेहनत, निगरानी और सूझबूझ के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को नगर पंचायत ओरन के गढ़ाई क्षेत्र से निकालकर यमुना नदी ले गई। वहां निर्धारित स्थान पर मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों और महिलाओं ने तालाब क्षेत्र में कई दिनों से चल रही दहशत खत्म होने पर वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान ने लोगों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई