भीलवाड़ाः वार्ड निवासी रामधन कुमावत ने पार्षद डॉ. इशाक खान को वार्ड संख्या 27 में जनाना अस्पताल रोड पर स्थित हैडपंप खराब होने की जानकारी दी। पार्षद खान मौके पर पहुंचे और हैंडपंप टूटा हुआ पाया। उन्होंने चीमक के रामद गौरव शर्मा को इस बारे में अवगत कराया और आग्रह किया कि इस भीषण गर्मी में हैंडपंप को शीघ्र ठीक करवाया जाए और आमजन को राहत दिलाई जाए।
जिस पर विभाग के ठेकेदार कर्मचारी लादू लाल रेगर अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नीचे से पूरी तरह से टूटे हुए हैंडपंप को ठीक करने का कार्य शुरू किया। मौके पर स्थिति को देखते हुए नीचे नया स्टैंड लगवाया गया। पार्षद डॉ. इशाक खान ने अधिकारी से आग्रह किया कि जब भी नए पाइप उपलब्ध हो क्षतिग्रस्त पाइपों को बदला जाए।
पार्षद खान ने सभी से अपील की कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए कहीं पर भी हैंडपंप खराब हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें। साथ ही घरों व गलियों में पानी की टंकियां रखवाई जाए ताकि खुले में घूमने वाले मवेशी पानी पी सकें। इस अवसर पर ठेकेदार कर्मचारी लादू लाल रैगर, घनश्याम, प्रभु रैगर, रामचरण, शंभू गुर्जर सहित वार्डवासी रामधन कुमावत, अनिल भाटी, शाहरुख मंसूरी आदि मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार