झांसी: मध्य प्रदेश में कथित तौर पर कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत और उनके गुर्दे फेल होने की खबरों ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस गंभीर मामले की गूंज झांसी तक पहुंची है, जहां औषधि विभाग ने तेजी से कदम उठाते हुए संदिग्ध कफ सिरप की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की अगुवाई असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर दीपक शर्मा ने की, जिनके साथ ड्रग इंस्पेक्टर विनय मिश्रा और देवयानी की टीम शामिल रही।
मंगलवार को इस विशेष जांच अभियान के तहत टीम ने सबसे पहले झांसी के जिला अस्पताल के स्टोर और उसके आसपास स्थित मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए लिए गए। ये सैंपल अब लखनऊ की प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जहां से 7-8 दिनों में रिपोर्ट आने की संभावना है। टीम ने कड़ी सतर्कता बरतते हुए रोगियों को दी जा रही दवाओं और विशेष रूप से कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच की। अस्पताल स्टोर के अलावा मेडिकल कॉलेज के आसपास के मेडिकल स्टोर्स पर भी छापेमारी की गई।
जांच के दौरान दो मेडिकल दुकानों में नारकोटिक ड्रग्स और शेड्यूल H1 दवाओं से जुड़ा अनिवार्य रजिस्टर और रिकॉर्ड नहीं पाया गया। यह ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन माना गया। असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर ने इन दोनों दुकानों को तत्काल नोटिस जारी कर 1 अप्रैल से 7 अक्टूबर तक की बिक्री का पूरा ब्यौरा मांगा है।
दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि नारकोटिक ड्रग्स और शेड्यूल H1 दवाएं आमतौर पर सिरदर्द, बेचैनी, नींद न आना जैसी समस्याओं में दी जाती हैं, लेकिन इनका प्रभाव नशीला होता है और ये तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती हैं। इसलिए इनका सेवन बिना डॉक्टर की लिखित पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के कानूनन प्रतिबंधित है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत इन दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और प्रत्येक मेडिकल स्टोर को इनका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। अगर कोई दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करता, या गलत जानकारी देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।
जांच दल ने स्पष्ट किया है कि यदि लिए गए सैंपल्स में गुणवत्ता की कमी या मानकों के विरुद्ध कोई तथ्य सामने आता है तो निर्माता कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनता से भी अपील की है कि वे केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर्स से ही डॉक्टर की सलाह पर दवा लें और संदिग्ध उत्पादों की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई