Corona Update Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। शुक्रवार को 84 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें से 32 मुंबई, 16 ठाणे और बाकी अन्य जिलों से हैं। साथ ही, शुक्रवार को 207 मरीज कोविड संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। जबकि सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है। जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड के कारण कुल सात मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से छह मरीजों को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां (कोमोरबिडिटीज) थीं। बताया गया है कि एक मरीज को हाइपोकैल्सीमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। दूसरे मरीज को कैंसर था।
तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज) और दौरे थे। चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (एलआरटीआई) था। पांचवे मरीज को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD) थी। छठा मरीज मधुमेह से पीड़ित था और 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवीं मरीज 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड के मामलों की संख्या समय-समय पर बढ़ रही है, जो महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल