रामपुर, आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक आवागमन मुहैया कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ तहसील टांडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील टांडा के ग्राम लांबाखेड़ा में एमएसडीपी योजना के अंतर्गत निर्मित राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज का भी हाल जाना। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग को डिग्री कॉलेज हस्तांतरण के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 15 दिवस के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कॉलेज संचालक की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। जिलाधिकारी ने डिग्री कॉलेज परिसर में बने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को भी निर्देशित किया। उन्होंने कालेज परिसर में साफ सफाई करने और वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से बातचीत की।
उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसपास कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। इसके संचालन होने से आसपास के विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चंदूपुरा सीकमपुर में स्थापित पुलिस फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पुलिस फायर स्टेशन थाना टांडा से लगभग 7- 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल बचाव एवं राहत की सुविधा प्रदान करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार