लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम चालक-परिचालक की कमी से हमेशा जूझता रहता है। इसकी वजह यह है कि आउटरसोर्स एजेंसी के जरिए भर्ती हो रहे कंडक्टरों को दूर जनपद में तैनाती मिल रही है। इसके चलते परिचालक अवकाश पर जाने के बाद वापस ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं। परिचालकों की इस समस्या के समाधान के लिए परिवहन निगम ने पारस्परिक तबादले को मंजूरी दी है। पारस्परिक तबादले को मंजूरी मिलने से अब परिचालक आसानी से अपने गृह जनपद अथवा घर के आसपास के जिले में तैनाती पा सकेंगे।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए नियुक्त होने वाले परिचालकों का अब पारस्परिक तबादला हो सकेगा। आउटसोर्स एजेंसी यानि सेवा प्रदाता के जरिए आउटसोर्स परिचालकों को नियम व शर्तों के अधीन डिपो में तैनाती दी जाती है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार परिचालक की जिस जनपद में तैनाती होती है, उसे वहीं पर ही अपनी सेवा देनी होती है। आउटसोर्स माध्यम से नियुक्त परिचालकों के स्थानांतरण की कोई व्यवस्था नहीं थी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि ऐसे आउटसोर्स परिचालक जिनकी सेवा अवधि न्यूनतम छह माह और 30 हजार किमी पूरा हो, वह पारस्परिक तबादले के हकदार होंगे। इस व्यवस्था से गृह जनपद से दूर जिले में तैनात परिचालकों को अपने गृह जनपद अथवा पास के जिले में तैनाती मिल सकेगी। इससे परिचालकों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव