लखनऊ: राजधानी के गोमतीनगर विस्तार सेक्टर चार सबस्टेशन को डबल सोर्स सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है। बीते सप्ताह ही वैकल्पिक स्रोत को उपकेंद्र से जोड़ा गया है। इससे बिजली संकट झेल रहे करीब छह हजार उपभोक्ताओं को कटौती से राहत मिलेगी। वहीं, निगोहां उपकेंद्र को भी वैकल्पिक सोर्स से जोड़ा गया है। इससे निगोहां के आस-पास के 15 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। गोमतीनगर जोन के अभियंताओं ने बताया कि 220 केवी मलेशेमऊ सबस्टेशन से 33 केवी की आपूर्ति का डबल सोर्स तैयार कर गोमतीनगर विस्तार सेक्टर चार उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। अब इस बिजली घर की एक 33 केवी लाइन से आपूर्ति फेल होने पर दूसरी 33 केवी लाइन से तत्काल बिजली चालू की जा सकेगी। निगोहां को 132 केवी बछरावां रायबरेली सबस्टेशन से बिजली मिलती है। भूमिगत लाइन में फाल्ट होने पर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ता था। उपभोक्ताओं द्वारा सप्लाई का डबल स्रोत बनाने की मांग भी लगातार की जा रही थी। उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए 40 लाख की लागत से दूसरी 33 केवी की इंटरलिंक लाइन समेसी से लाई गई है। अब विद्युत आपूर्ति के दो सोर्स होने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सकेगी। वहीं, चारबाग के जीटीआई बिजली घर के अंतर्गत 11 हजार वोल्ट का नया रोजगार भवन फीडर चालू किया गया है। नया फीडर बन जाने से पुराने फीडर का लोड कम हो जाएगा। इलाकाई इंजीनियरों ने रिसालदार फीडर को दो भागों में विभाजित कर नया फीडर बनाया गया है।
पिछली गर्मी में राजाजीपुरम इलाके के उपभोक्ताओं ने गंभीर बिजली संकट झेला था। इस बार ऐसा संकट पैदा न हो, इसके लिए ओवरलोड फीडर को दो भागों में बांट दिया गया है। राजाजीपुरम इलाके के न्यू हैदरगंज फीडर को बांटकर संजय होटल के नाम से नया फीडर बना दिया गया है। पाल तिराहा सबस्टेशन से चालू न्यू हैदरगंज फीडर के विभाजित किए जाने से कैंपबेल रोड, शेखपुर, हबीबपुर, मल्लाहपुर, खिन्नी चौराहा, काला पहाड़, बेगम बाग समेत आस-पास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह