लखनऊ। मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तीसरे संशोधन के आधार पर उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 2 प्रतिशत की कमी की गई है। इस सम्बंध में पावर कॉरपोरेशन ने आदेश जारी किया है। हालांकि यह कमी सिर्फ मई माह के लिए की गई है। फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (ईंधन अधिभार शुल्क) के आदेश पर गौर किया जाए तो फरवरी महीने में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का ईंधन अधिभार शुल्क के रूप में करीब 170 करोड़ रुपए का लाभ होगा, जिसकी अदाएगी यूपीपीसीएल मई महीने में उपभोक्ताओं को करेगा। ऐसे में काफी लंबे समय बाद पहली बार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में कमी की जाएगी। हालांकि इसके बाद फिर से दरों में वृद्धि किया जाना संभव है।
वर्तमान माह अप्रैल में 1.24 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि यूपीपीसीएल ने मई माह में बिजली दरों में 2 प्रतिशत कमी करने के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। यूपीपीसीएल के निदेशक आईटी को पूरा ब्यौरा भेजा गया है। आने वाले महीनों में इस पर भी नजर रखी जाएगी कि यूपीपीसीएल की ओर से आंकड़ों का सही कैलकुलेशन किया जा रहा है अथवा नहीं।
मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन के तहत ईंधन अधिभार शुल्क की गणना पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। इसकी वजह यह है कि ईंधन अधिभार शुल्क लागू होने से आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की तर्ज पर हर माह बिजली की दरों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में भी 170 करोड़ रुपए की बचत के हिसाब से मई महीने में 2 प्रतिशत से अधिक की कमी होनी चाहिए। हालांकि बिजली की मांग अधिक बढने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह