Punjab Flood: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पंजाब पहुंचे। उन्होंने सीमावर्ती गाँवों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेता मौजूद थे।
पंजाब में बाढ़ से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। राहुल गांधी सोमवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे घोनेवाल गांव के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जलमग्न फसलें और टूटे हुए घर देखे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका। इसके बाद वे गुरदासपुर के गुरचक्क गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बांध टूटने से जलमग्न हुए खेत और घर देखे। राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की। इसके बाद वे ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी कार तक पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने दीनानगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने गुरदासपुर के दीनानगर के मकोड़ा पाटन गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत की। इसके बाद उन्हें बाढ़ प्रभावित 7 गांवों का दौरा करना था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों और राहुल गांधी के सुरक्षा प्रभारी ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद राहुल मकोड़ा पाटन से ही वापस दीनानगर चले गए।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव