Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल होदा, कस्बा से मोहम्मद इरफान, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है।
इससे पहले, कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने इस सूची में पांच अतिरिक्त उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी अब तक 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई पहली सूची में पहले और दूसरे चरण के लिए 24-24 उम्मीदवारों के नाम थे। कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। आनंद माधव समेत कई नेताओं ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर टिकट वितरण में पक्षपात और मनमानी का आरोप लगाया है। पटना में कांग्रेस रिसर्च सेल के अध्यक्ष आनंद माधव और पूर्व प्रत्याशी गजानंद शाही समेत कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम पर गंभीर आरोप लगाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े