लखनऊः शहर में कमिश्नर और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के तहत ग्राम दसौली, तहसील बक्शी का तालाब में कीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। नगर आयुक्त का कहना है कि जहां कहीं भी सरकारी भूमि पर कब्जा है, उसे मुक्त कराया जा रहा है। इस कार्रवाई को नगर निगम लखनऊ की ओर से पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में पूरा किया गया है। नगर निगम की टीम जैसे ही उक्त क्षेत्र पहुंची, हड़कंप मच गया। अभियान में प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) संजय यादव और नगर निगम के तहसीलदार अरविन्द पांडेय द्वारा तैयार की गई टीम शामिल रही। इस टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने किया।
नगर निगम के लेखपाल आशुतोष, आलोक यादव, विनोद वर्मा और लालू प्रसाद टीम में शामिल थे। इसके साथ ही थाना गुडम्बा की ओर से पुलिस बल और नगर निगम के प्रवर्तन दल ने भी इस अभियान में सहयोग दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता और समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। किसी भी प्रकार की हिंसा या अशांति नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार खसरा संख्या 162, 164 और 193 की कुल 0.291 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। यह जमीन लंबे समय से कब्जे में थी, लेकिन अब प्रशासन ने इसे पूरी तरह से मुक्त करा लिया है। मुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज