Free Bus Service : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। महिलाएं 8 अगस्त से 10 अगस्त तक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक माताओं और बहनों को यूपीएसआरटीसी और नगरीय बस सेवा की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बसें चलाई जाएंगी और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहें और पीड़ितों को समय पर राहत और भोजन मिले।
आश्रय स्थलों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। बच्चों को दूध और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए और डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बचाव कार्यों में छोटी नावों का प्रयोग न किया जाए, केवल बड़ी नावों का ही उपयोग किया जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वेक्षण कर प्रभावितों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाए।
बैठक में आगामी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ 60 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई