लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लगभग 1,48,000 शिक्षा मित्रों और 23,000 से ज़्यादा अनुदेशकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन सभी को सितंबर का मानदेय दीपावली से पहले मिल जाएगा। सीएम योगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दीपावली से पहले सभी शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए 129 करोड़ 33 लाख 20 हज़ार की राशि स्वीकृत की गई है।
आदेश में कहा गया है कि यह राशि राज्य परियोजना कार्यालय में उपलब्ध शिक्षा मित्रों की संख्या पर आधारित है। सितंबर माह का मानदेय भुगतान करते समय जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि केवल उन्हीं शिक्षा मित्रों को मानदेय का भुगतान किया जाए जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मानदेय का भुगतान किया गया है। शिक्षा मित्रों के पीएफएमएस सिस्टम के माध्यम से भुगतान सीधे उनके खातों में किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मासिक मानदेय का भुगतान किया जाता है। सितंबर माह का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। इसी के मद्देनजर सीएम योगी ने यह आदेश जारी किया है। इससे शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को काफी राहत मिलेगी। दीपावली मनाते समय उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इससे पहले, सीएम योगी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बोनस अधिकतम मासिक वेतन सीमा 7,000 के आधार पर दिया जाएगा, जिसकी गणना 30 दिनों के वेतन के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य के लगभग 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03