लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने सीएम योगी को मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं, बुनियादी ढ़ांचे के विकास, यात्री सुविधाओं, रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और आगामी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।
डीआरएम ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी। सीएम योगी ने लखनऊ मंडल में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आम लोगों को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 22 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत सोमवार को लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली के जरिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, स्वच्छता सम्बंधी आदतों को जीवनशैली में शामिल करने, स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने का संदेश दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल