Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड पॉइजनिंग से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान वह अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों के बेड पर भी गए और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को बच्चों का सुचारू रूप से इलाज करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज लखनऊ के लोकबंधु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में फूड पॉइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। बच्चों का समुचित इलाज कुशल डॉक्टरों द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सभी बच्चे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें, यही प्रभु श्री राम से प्रार्थना है।''
बता दें कि गुरुवार को फूड पॉइजनिंग के कारण बच्चों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अचानक लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को सीएम योगी वहां भर्ती बच्चों का हालचाल जानने लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी प्रत्येक बच्चे के पास गए और उनके इलाज और उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बारे में बात की। बच्चे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुश नजर आए। इतना ही नहीं बच्चों ने सीएम का अभिवादन किया। बच्चों से मिलकर सीएम योगी भावुक भी नजर आए। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों और डॉक्टरों को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की नियमित निगरानी की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, आदेश जारी
दादरी बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मामा-भांजी की मौत
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर