लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'महिला सुरक्षा' पर बोलते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा या महिला सम्मान में बाधक होगा, उसके सामने संकट की चुनौती खड़ी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित 'मिशन शक्ति-5.0' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
महिला सुरक्षा के विषय पर एक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "आपने देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था। मारीच की तरह घुसा था। जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह चिल्ला रहा था, मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया हूं, आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "यह हर उस अपराधी को करना पड़ेगा जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा। उनके सम्मान और स्वावलंबन में बाधक बनेगा, उसके संकट की यही चुनौती हमेशा खड़ी होगी।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिला संबंधी अपराधों को न्यूनतम स्तर पर लाने और समाप्त करने के लिए पहले चरण में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए थे। उन कार्यक्रमों के पीछे का ध्येय भी यही था कि महिला संबंधी अपराधों को न्यूनतम स्तर पर लाकर समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रदेश सरकार में जो कार्यक्रम शुरू किए गए, उनके तहत सिर्फ एक साल में महिला अपराध से जुड़े 9513 मामलों में 12,271 अपराधियों को दंडित कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि बरेली में पिछले दिनों अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शूटरों ने गोलियां बरसाई थीं। यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी। फायरिंग के समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं। इसी घटना के सिलसिले में दो शूटरों का गाजियाबाद में एनकाउंटर किया गया, जो हरियाणा के रहने वाले थे।
दो अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार शाम तक एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो राजस्थान का रहने वाला था। वह अपने एक साथी के साथ बरेली के दुनका इलाके में पकड़ा गया था। एनकाउंटर के बाद अपराधी पुलिस से माफी मांगते हुए नजर आया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह