Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार पूर्वाचल को बड़ा तोहफा दिया। सीएम आजमगढ़ में 7283 करोड़ की लागत से बने 91 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच से विपक्षी पार्टी समाजवादी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस आजमगढ़ ने सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक सबको दिया लेकिन वे न तो विश्वविद्यालय बना पाए और न ही एक्सप्रेस-वे। हमने गैर-सैफई निवासी दिनेश लाल यादव निरहुआ को सांसद बनाया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 2016 में उन्हीं लोगों ने 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए टेंडर जारी किए थे। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लूट मचाने वाले आज ईमानदारी का दिखावा कर रहे हैं। वे मुंबई की डी कंपनी के साथ साझेदारी करते थे। इनका अंडरवर्ल्ड से गठजोड़ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश के युवा और नागरिक पहचान के संकट से जूझ रहे थे। पिछली सरकारों ने आजमगढ़ के लिए पहचान का संकट पैदा कर दिया था। आज आजमगढ़ अदम्य साहस का गढ़ बन गया है। तरक्की होगी तो खुशहाली आएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए आजमगढ़ मऊ के लोग सुबह लखनऊ जाते हैं और अपना काम निपटाकर वापस आ जाते हैं।
योगी ने कहा कि 2017 में जब हम आए तो उत्तर प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। अब पटना से लखनऊ होते हुए दिल्ली की कनेक्टिविटी बन रही है। दिल्ली से मेरठ के बीच 12 लेन का एक्सप्रेस-वे बन चुका है। अब दिल्ली से मेरठ जाने में महज 45 मिनट लगते हैं। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। 6 एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हैं। हम इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना मजबूत बनाएंगे कि प्रदेश को खुशहाल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है । आज इन एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर बनाने की योजना है। जिससे यहां उद्योग लगेंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सपा पर निशाना साधते हुए CM Yogi ने कहा जाति के नाम पर बांटने वाले जब सत्ता में थे तो अपने परिवार की बात करते थे। आज 60 हजार सिपाही भर्ती में इसी आजमगढ़ के युवा भर्ती हुए हैं। किसी की जाति, धर्म नहीं पूछा गया। कोई सिफारिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर यह भर्ती वर्ष 2017 से पहले हुई होती तो चाचा-भतीजा झोला लेकर निकल पड़ते। क्या यही है सबका साथ सबका विकास?
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव