CM Yogi Ghaziabad Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री साहिबाबाद के साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( CEL) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस अवसर पर कंपनी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक डाटा स्टोरेज सेंटर (Data Center) का उद्घाटन करेंगे।
उधर सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रशासनिक अमले और पुलिस विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीना और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने बुधवार देर रात तक कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात प्रबंधन और अतिथि व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
सीईएल के प्रवक्ता कृष्णवीर के अनुसार डाटा सेंटर बैंक लॉकर की तरह काम करेगा और औद्योगिक क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी इसका लाभ ले सकेंगी। इस सेंटर को औद्योगिक डाटा के सुरक्षित भंडारण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। डाटा सेंटर के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे वह जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा किट वितरित कर जत्थे को रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। कड़कड़ मॉडल और झंडापुर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन के मुताबिक, कार्यक्रम स्थलों और आसपास के इलाकों में कुल 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खाकी वर्दी के साथ ही सादे कपड़ों में भी सुरक्षाकर्मी नजर रखेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एलआईयू भी सक्रिय है।
टियर-3 ग्रीन डाटा सेंटर (Data Center) सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड द्वारा तैयार टियर-3 ग्रीन डाटा सेंटर कई खूबियों से लैस है। यह डिजिटल इंडिया और ग्रीन इंडिया को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ और भविष्य आधारित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का माध्यम बनेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल