Bihar Police Bharti: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। 24 नवंबर 2005 को नई सरकार के गठन के समय बिहार पुलिस में कार्यरत पुलिसकर्मियों की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है।
सरकार ने पुलिस बल की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है और इसके लिए 2 लाख 29 हजार से अधिक पदों का सृजन किया गया है तथा पुलिसकर्मियों की भर्ती तेजी से की जा रही है। स्वीकृत पदों के अनुरूप सभी पद इस वर्ष के अंत तक भर दिए जाएंगे। इससे अपराध पर नियंत्रण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। हम आशा करते हैं कि आप सभी बिहार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
एक ही दिन में 21,391 युवाओं को स्थायी नौकरी का पत्र मिलने से उनके परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा। एनडीए सरकार का प्रयास हर घर और हर हाथ को रोजगार देना है। एनडीए सरकार ने ही नौकरी दी है। एनडीए सरकार ही आज भी नौकरी दे रही है। एनडीए सरकार ही कल भी नौकरी देगी। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि बिहार कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम 9 मई 2025 को जारी किया गया था । जबकि चयन प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, जिसके तहत 21,391 सिपाहियों की बहाली होनी थी। इस परीक्षा के लिए 17.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अगस्त 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में करीब 11.95 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिस दौरान दस्तावेजों की जांच भी की गई थी। शारीरिक दक्षता में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई और अंत में अंतिम परिणाम घोषित किया गया। फिलहाल चयनित जवानों को उनके आवंटित जिलों में पदस्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल