लखनऊ: लखनऊ में छठ पूजा के आगमन की आहट साफ सुनी जा सकती है। पर्व को लेकर नगर निगम ने गोमती नदी की स्वच्छता, घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और निरीक्षण के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने गोमती नदी पर स्थित प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव और मुख्य अभियंता नगर निगम लखनऊ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण पार्क घाट, मनकामेश्वर घाट, झूलेलाल पार्क घाट, रानीपुर रोड घाट, साजिया घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया गया।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गोमती नदी की नियमित सफाई के लिए 1 स्कीमर मशीन और 15 नावों की तैनाती की गई है। इन नावों पर जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा ताकि उनकी निगरानी हो सके। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्रीन नेट्स की स्थिति का भी निरीक्षण किया और स्थायी लोहे की जालियां लगाने की योजना बनाई ताकि नदी में फ्लोटिंग कूड़ा न जा सके।
नगर निगम ने घाटों पर गंदगी फैलाने के लिए 16,800 का चालान भी किया है और नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे शहर में कहीं भी कूड़ा न फेंकें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों को छठ पूजा के दौरान नदी की सफाई, घाटों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, चेंजिंग रूम और मोबाइल टॉयलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा अर्चना करने का अवसर मिले।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल