लखनऊ, शहर के लोग अब सीधे ज़ोनल प्रभारी से जलापूर्ति और सीवर संबंधी शिकायतों की जानकारी कर सकेंगे। गर्मी में जलापूर्ति और सीवर संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने व्यापक तैयारी कर ली है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा स्वच्छ, क्लोरीनेटेड जल की आपूर्ति और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की पेयजल या सीवर समस्या की स्थिति में नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग द्वारा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8177054100, 8177054003 और 8177054010 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 8177054003 व 8177054010 पर भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए मेसर्स सुएज इंडिया प्रा. लि. द्वारा संचालित टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 18003130522 भी जारी किया गया है, जहां नागरिक बिना किसी शुल्क के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार सीवर प्रणाली के संचालन और निगरानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ज़ोनल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। यह ज़ोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तरदायी रहेंगे। मेसर्स सुएज इंडिया प्रा. लि. के ज़ोनल इंचार्ज के नंबर भी दिए गए हैं। इसमें स्नेहाशीष गौरी ज़ोन 01 का मोबाइल नंबर 7076381320, विनय शर्मा ज़ोन 02 का मोबाइल नंबर 8894927836, मनोज तिवारी ज़ोन 03 का मोबाइल नंबर 8448277080, सुमित पचौरी ज़ोन 04 का मोबाइल नंबर 8187282634, महेन्द्र पाल ज़ोन 04 का मोबाइल नबर 6394022048, अरविंद सिंह यादव ज़ोन 06 का 8178804936 नंबर, राजू कुमार ज़ोन 07 का 9680281816 नंबर एवं रूपेश कुमार विकास नगर का मोबाइल नंबर 7355644841 है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह