लखनऊ : सिटी इलेक्ट्रिक और एसी बसों का किराया दो से पांच रुपये तक कम किया गया है। इस पहल से यात्रियों के लिए कम दूरी की यात्रा का खर्च कम होगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहले चरण में लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की इलेक्ट्रिक एसी बसों का चार किलोमीटर का किराया 12 से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है, जबकि चार किलोमीटर से अधिक लेकिन सात किलोमीटर तक का किराया 20 से घटाकर 15 रुपये कर दिया गया है। निदेशक मंडल ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के परिचालन परिणामों की समीक्षा की। आवंटित बजट पर व्यय का आकलन किया गया।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों को दिवाली पर 1500 और 3000 रुपये की अवकाश प्रोत्साहन राशि देने को मंजूरी दी गई। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को नई बसें उपलब्ध कराने के लिए शासन से अनुरोध करने को भी मंजूरी दी गई।
साथ ही, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की कबाड़ और अनुपयोगी बसों की नीलामी दरों में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी, नगर आयुक्त, निदेशक, नगरीय परिवहन निदेशालय एवं उनके प्रतिनिधि, प्रबंध निदेशक (एलसीटीएसएल) आरके त्रिपाठी, मुख्य वित्त अधिकारी, प्रबंधक (संचालन) उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह