Chirag want Bihar CM post : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सियासी महत्वाकांक्षाओं और बिहार को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने साफ किया कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। चिराग ने कहा कि उरनका मुख्य लक्ष्य मिशन बिहार है और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है।
चिराग पासवान ने अपने दिल की बात पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से सबके सामने रखी। चिराग पासवान कहना था कि पार्टी के कार्यकर्ता मुझे बिहार का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं और मैं उनकी भावना का सम्मान करता हूं। उन्होंने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनका नेता राज्य के सर्वाेच्च पद पर असीन हो। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान का यह बयान बिहार की सियासत में उनके बढ़ते कद और भविष्य की संभावनाओं की ओर इशारा करता है।
चिराग पासवान ने बिहार में फैले जातिवाद पर कहा कि मेरी लड़ाई ही दलित कहे जाने को लेकर है। मैं संभ्रान्त परिवार से आता हूं। मैंे कहीं भी इतनी बड़ी जातिगत व्यवस्था नहीं देखी जितनी बिहार में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई बिहारी नहीं बल्कि जाति में बंटे हुए लोग दिखाई देते हैं। बिहार पर उनकी यह टिप्पणी बताती है कि वे इस प्रदेश की सियासत को कौन सा रास्त दिखाना चाहते हैं।
चिराग पासवान मानते हैं कि वर्तमान में बिहार विधानसभा में उनका एक भी विधायक नहीं है, जिसके कारण वे अपनी आवाज को मजबूती नहीं दे पा रहे हैं। आगामी विधानसभा में चिराग पासवान अच्छा प्रदर्शन कर बिहार के लिए अपनी आवाज मजबूत तरह से उठाने की उम्मीद जताते हैं।
अपनी पार्टी के बीजेपी की प्रॉक्सी होने के आरोपों पर चिराग ने कहा कि पीएम मोदी से उनके घनिष्ठ संबंधों के कारण ऐसी बातें कही जाती हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के भीतर उन्हें कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीते कुछ समय में ऐसे कई विषय आए हैं जहां वे बीजेपी के खिलाफ उनके सामने ही खड़े थे, चाहे वह हिंदू-मुस्लिम विवाद हो, लेटरल एंट्री का मामला हो या जाति आधारित जनगणना पर उनकी स्पष्ट राय। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं किसी का प्रॉक्सी नहीं हूं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल