झांसी: मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत झांसी जनपद को इस वर्ष लगभग 7000 नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे त्रिस्तरीय समिति के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें।
इस योजना के तहत उन ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी जो खुले आसमान के नीचे या कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। विशेष रूप से कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजन, देवीय आपदा पीड़ितों, निराश्रित महिलाओं, सपेरा समुदाय, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक लाभार्थी को 1,20,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त 40,000 पंजीकरण पर, दूसरी 70,000 ढांचा तैयार होने पर और तीसरी 10,000 प्लास्टर कार्य के लिए। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण हेतु 12,000 की सहायता जिला पंचायत राज विभाग द्वारा दी जाएगी।
विकासखंड लक्ष्य (आवास संख्या)
बबीना 665
बड़ा गांव 456
बामौर 1096
बांगरा 1376
चिरगांव 399
गुरसराय 881
मऊरानीपुर 1700
मौठ 42
आवास निर्माण लाभार्थी की स्वयं की भूमि पर किया जाएगा। पात्रता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि निराश्रित महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े