श्रीगंगानगर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे वंदे गंगे, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में मीडियाकर्मियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जल संरक्षण एवं भण्डारण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराते हुए राजस्थान जैसे राज्य में जल संरक्षण के महत्व को समझाया गया। संगोष्ठी में जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
सिंचाई व्यवस्था में सुधार करना सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है, ताकि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक पर्याप्त नहरी पानी पहुंचाकर किसानों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में नहरी पानी पर निर्भरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आईजीएनपी, भाखड़ा नहर एवं गंगा नहर प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए पिछले दो वार्षिक बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। गंगा नहर प्रणाली में क्षतिग्रस्त लाइनिंग की मरम्मत, सीसी लाइनिंग, फीडर पुनर्निर्माण, ऑटोमेशन आदि के लिए 1195 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा।
भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर प्रणाली इसका समाधान है, जिसे अपनाने के लिए जल संसाधन विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग भी किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार शाक्य, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित, ज्योति और मीडियाकर्मी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह