दांतारामगढ़: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दांता रामगढ़ के प्रेमपुरा पहुंचे जहां उन्होंने गौ सेवक स्वर्गीय ईश्वर राम हिंडाला की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही आयोजित समारोह मेंजनसभा को संबोधित किया। उन्होंने श्री हिंडाला के सामाजिक योगदान, गौ सेवा और किसान कल्याण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शर्मा ने कहा कि किसान अन्नदाता है और हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी के साथ ही हम कृषि के लिए दिन में बिजली देने और वर्ष 2027 तक शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास करने का संकल्प लिया है, जिसे धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, हरिराम रणवां, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज अजयपाल लांबा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, दांता रामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह गोगावास, गोविंद सिंह लांबा सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, संत एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा