बलरामपुरः जनपद में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलदेव नगर, मणिपुर साहिजना और मथुरा बाजार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल, डॉ. पवन कुमार गुप्ता और डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, नरसिंह पाठक फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय आनंद कुमार शुक्ला अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया। सीएमओ ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए, किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखा जाए। सभी दवाएं एवं जांचें अस्पताल में से ही मरीजों को दिया जाए। सभी कर्मचारी समय से अस्पताल आएं और निर्धारित ड्रेस कोड में रहें।
सीएमओ ने बताया कि आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कुल 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,234 गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व जांच किया गया। जांच में कुल 129 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम युक्त पाई गईं तथा 453 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करवाया गया। निरीक्षण के समय जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहित प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलदेव नगर, मणिपुर साहिजना और मथुरा बाजार के कर्मी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह